गुना नगर: सिंगवासा तालाब की सफाई: भारत स्काउट गाइड ने किया श्रमदान, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत
गुना में सिंगवासा तालाब पर 18 अप्रैल को कलेक्टर केके कन्याल के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भारत स्काउट गाइड के लोगों ने श्रमदान कर साफ सफाई की। तालाब किनारे और पानी से कचरा निकाला। DOC जितेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कहा, स्काउट गाइड, जूनियर रेड क्रॉस के 50 बच्चों ने भाग लिया। जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक का संदेश दिया।