गुना नगर: शिक्षा विभाग कार्यालय के पीछे शराब पी रहे तीन लोगों से बातचीत करने पर मारपीट का आरोप, तीन अस्पताल में भर्ती
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र में शिक्षा विभाग कार्यालय के पीछे शराब पी रहे तीन लोगों से बातचीत करना तीन युवाओं को महंगा पड़ गया। जिला अस्पताल में 18 अप्रैल को घायल आकाश और दिलीप ने बताया, 15 अप्रैल को रात 11:00 के आसपास तीन लोग शराब पी रहे थे। बातचीत करने पर तीनों ने मारपीट की। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।