गुना नगर: मारुति शोरूम से टोल टैक्स नाके तक विद्युत लाइन शिफ्ट होगी, 19 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली कटौती, प्रेस नोट जारी
गुना में मारुति शोरूम से टोल टैक्स नाके तक 19 अप्रैल को विद्युत लाइन की शिफ्टिंग की जाएगी। 18 अप्रैल को सहायक प्रबंधक विद्युत कंपनी ने प्रेस नोट जारी कर बताया, 19 अप्रैल को सुबह 9:30 से दोपहर 2:00 तक कुसमोदा, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, विकास नगर, महावीर पुरा सहित कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। कटौती के समय को आवश्यकता अनुसार घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।