मिहींपुरवा: बड़खड़िया गांव निवासी युवक से साप्ताहिक बाजार में दबंगों ने छीनी नकदी, जांच में जुटी पुलिस
बड़खियागांव निवासी युवक प्रेम प्रकाश मौर्य पुत्र राम जनक सिंह ने क्षेत्र के सिराज अहमद को वर्षों पूर्व 26500 रुपए उधार दिया था। शनिवार को साप्ताहिक बाजार में सिराज से मुलाकात हो गई। पैसे मांगने पर सिराज नाराज होकर प्रेम प्रकाश का गला दबा दिया और 8500 रूपए नगदी छीन ली। रविवार सुबह 11 बजे पुलिस को तहरीर दी है थाना प्रभारी हरीश सिंह ने बताया है जांच चल रही है।