सिकंंदराबाद: नगर के चंदन नगर में महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
नगर के चंदन नगर में ससुर पर महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को वह घर पर अकेली थी। मौका देखकर ससुर ने बंद कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया।