सिकंंदराबाद: नगर के रेलवे रोड पर अवैध निर्माण पर चला नगरपालिका का बुलडोजर, मचा हड़कंप
नगरपालिका प्रशासन ने नगर के रेलवे रोड पर अवैध निर्माण पर जेसीबी चलवाकर कब्जा मुक्त कराया। नगरपालिका ईओ ने बताया कि उक्त जमीन पर काफी समय से अवैध कब्जा था। कार्रवाई करते हुए पक्का निर्माण कर बनाई गई दुकानों को जेसीबी से गिरवाकर कब्जा मुक्त करा दिया गया है। पालिका चेयरमैन ने कहा कि किसी भी कीमत पर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। -