सिकंंदराबाद: टीचर्स कॉलोनी में गर्भवती महिला के साथ पति ने की मारपीट, मां बेटे पर मुकदमा दर्ज
टीचर्स कालोनी में गर्भवती महिला के साथ पति ने मारपीट कर दी। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसकी सास रूक्मीणि देवी उसके साथ पति से मारपीट कराती है। पति और सास अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। अतिरिक्त दहेज न लाने पर उसके पति की किसी दूसरी जगह शादी कराने की धमकी देती है। रविवार को पुलिस ने आरोपी मां बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।