सिकंंदराबाद: खत्रीवाड़ा मोहल्ला में उधारी का तगादा करने पर पीड़ित को परिवार समेत पीटा, पुलिस जांच में जुटी
खत्रीवाड़ा मोहल्ला में उधारी का तगादा करने पर दबंगों ने पीड़ित को परिवार समेत पीटा। पीड़ित न आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोसी के पुत्र पर साढे इकतालीस हजार उधार चले आ रहे हैंं। तगादा करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। घर में मौजूद बच्चों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।