सिकंंदराबाद: जोली गांव में पेयजल लाइन खुदाई के दौरान ठेकेदार समेत मजदूर के साथ दबंग ने की मारपीट
जौली गांव में पेयजल लाइन खुदाई के दौरान दबंग ने मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। मजदूरों को बचाने आए ठेकेदार के साथ भी आरोपी ने मारपीट कर दी। मामले की सूचना से पुुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों और ठेकेदार को निकालकर पुलिस चौकी लेकर पहुंची। एसआइ सरवर खान ने बताया कि अभी तक पीड़ितों की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।