सिकंंदराबाद: शेरपुर गांव के जंगल में लकड़ी से भरे मिनी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी मौके से फरार
रविवार को गांव शेरपुर के जंगल से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लकड़ी से भरे मिनी ट्रक को पकड़ लिया। जबकि लकड़ी का अवैध कटान कर रहे लोग पुलिस को देख फरार हो गए। चोला पुलिस ने बताया कि कब्जे में लिए गए मिनी ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।