माण्डल: विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, उपजिला अस्पताल में परिजनों और समाजजनों का प्रदर्शन
मांडल। ससुराल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बुधवार को पीहर पक्ष के परिजन और भील समाज के लोग बड़ी संख्या में उपजिला अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए। आक्रोशित लोगों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।