सिमरिया धाम में आज सिमरिया महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय झा सहित कई गणमान्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त तेघड़ा के माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार, नगर निगम की महापौर श्रीमती पिंकी देवी, उपमहापौर श्रीमती अनिता राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सिमरिया धाम की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित करने वाले इस महोत्सव में अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
IPRD Bihar
#begusarai
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar
#cmsamrat