जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, 36 आवेदन प्राप्त
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद, परिमार्जन, अतिक्रमण, रास्ता, आधार कार्ड, पेंशन एवं थाना से संबंधित मामले प्रमुख रहे।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवेदनों की जांच कर एक सप्ताह के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
IPRD Bihar
#begusarai