जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कायाकल्प अभियान के तहत चिह्नित 3,070 योजनाओं में से 620 योजनाओं के पूर्ण होने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने, धान अधिप्राप्ति से पूर्व पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा संत रविदास विकास शिविर के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा संध्या विशेष कक्षाओं का नियमित निरीक्षण, मुद्रा एवं स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत दिसंबर में विशेष शिविर आयोजित करने तथा मटिहानी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन निर्माण में आ रही बाधा दूर करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं नियमित निगरानी के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat