Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
Politics
Abvp
newsexpressbst
Basti, Basti
| Nov 18, 2026
MORE NEWS
Manish Mishra को लेकर बोले कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी....कर सकते हैं 🚵🚵🚵 की सवारी
Basti, Basti | Nov 17, 2026
सियासी गलियारों में चर्चा तेज: भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा जल्द थाम सकते हैं साइकिल! कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी के बयान से बस्ती की राजनीति में हलचल, बोले- जल्द ही साइकिल चलाते दिखेंगे मनीष मिश्रा। बस्ती। जनपद की सियासत में इन दिनों एक बयान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी ने भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने संकेतात्मक अंदाज में कहा कि मनीष मिश्रा जल्द ही साइकिल चलाते दिखाई देंगे। विधायक के इस बयान को मनीष मिश्रा के संभावित राजनीतिक दल परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मनीष मिश्रा की ओर से अभी तक समाजवादी पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। अतुल चौधरी के इस बयान के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह बयान महज राजनीतिक कटाक्ष साबित होता है या वास्तव में मनीष मिश्रा की राजनीति कोई नया मोड़ लेती है। क्या भाजपा के मनीष मिश्रा वाकई साइकिल की सवारी करेंगे? इस सवाल पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
Basti, Basti | Nov 17, 2026
सेवा और समर्पण की मिसाल पेश कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाल, छठ पर्व के बाद खुद संभाली घाटों की सफाई की जिम्मेदारी बस्ती। सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाल ने छठ महापर्व के अवसर पर एक सराहनीय पहल की है। तीन दिवसीय ऐतिहासिक छठ पर्व के दौरान जहां उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य एवं शानदार आयोजन कराया, वहीं पर्व के समापन के बाद भी उनकी सक्रियता देखने को मिली। छठ पूजा संपन्न होने के बाद सुबह से ही अरविंद पाल लगातार छठ घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई अभियान में जुटे रहे। उन्होंने स्वयं सफाई व्यवस्था की निगरानी करते हुए घाटों को स्वच्छ बनाने में सहभागिता निभाई। उनकी इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि किसी भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन की जिम्मेदारी केवल उसे भव्यता से संपन्न कराने तक सीमित नहीं होती, बल्कि आयोजन के बाद उस स्थान की स्वच्छता बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अरविंद पाल की इस पहल की स्थानीय लोगों के बीच चर्चा हो रही है। छठ पर्व की आस्था के साथ स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ने का उनका यह प्रयास लोगों को सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है।
Basti, Basti | Nov 17, 2026
अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए ओपी राजभर बोले- "BJP की B टीम समाजवादी पार्टी है..." #ओपीराजभर #अखिलेशयादव #facebookpost #trendingvideo #everyonefollowers
Basti, Basti | Nov 17, 2026
बस्ती: जमीन की बाउंड्री तोड़ने और बुजुर्ग से अभद्रता का आरोप, समाजसेविका एभा पटेल ने मांगी परिवार की सुरक्षा...... #trendingnow #everyonefollowers #nonfollowers #बस्ती #वायरल
Basti, Basti | Nov 17, 2026
ASP-AIMIM गठबंधन पर सपा नेता रामकरण चौरसिया का तीखा हमला, बोले– यह अवसरवादियों का गठबंधन है..... #trendingnow #everyonefollowers #nonfollowers #बस्ती #वायरल Ram Karan Chaurasiya Akhilesh Yadav
Basti, Basti | Nov 17, 2026
दसिया में धूमधाम से मनाया गया जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी का जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता रुधौली विधानसभा सहित जनपदभर से पहुंचे शुभचिंतकों ने दीं शुभकामनाएं, उत्साह और उल्लास के बीच मनाया गया जन्मदिन समारोह बस्ती। जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चौधरी का जन्मदिन दसिया में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जन्मदिन समारोह में रुधौली विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शुभचिंतकों, समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही संजय चौधरी को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समर्थकों और शुभचिंतकों में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। दसिया में आयोजित इस समारोह ने क्षेत्र में आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर पेश की। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जनपद के अन्य क्षेत्रों से भी लोगों की बड़ी भागीदारी ने समारोह को खास बना दिया। लोगों ने कहा कि संजय चौधरी का जन्मदिन उनके शुभचिंतकों और समर्थकों के लिए एक विशेष अवसर है। इस मौके पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जन्मदिन के अवसर पर मिले अपार स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं से अभिभूत संजय चौधरी ने सभी शुभचिंतकों एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जनपद के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आगे भी निरंतर बनी रहेगी। दसिया में आयोजित जन्मदिन समारोह की धूम और बधाई देने के लिए उमड़े लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
Basti, Basti | Nov 17, 2026
*कलेक्ट्रेट में स्वगणना पर बैठक, स्टाफ खुद भरेगा जनगणना का फॉर्म* 16 नवंबर 2026 *जनपद बस्ती।* कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना अभियान के दृष्टिगत स्वगणना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि जनगणना के संबंध में स्वगणना समस्त स्टाफ शासन की गाइडलाइन के अनुसार स्वतः परिपूर्ण कर लें। आज से यह अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। कर्मचारीगण अपने परिवार से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में बिन्दुवार जरूरी सूचनाएं संबंधित पोर्टल पर अपलोड करते हुए परिपूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मुखिया का नाम पहले, सर्विस की दशा में महिला को ही मुखिया मानते हुए गणना की जाएगी। परिवार में अविवाहित बच्चे पहले, उसके बाद विवाहित बच्चों के संबंध में गणना प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मोबाइल तकनीक का समुचित प्रयोग कर स्वगणना प्रक्रिया सम्पन्न करने के साथ-साथ अपने आस-पास के संबंधीजनों, मित्रों को भी गणना प्रक्रिया की जानकारी दें और उनका सहयोग करें, जिससे जनगणना का यह महाअभियान शतप्रतिशत सफलता को प्राप्त कर सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजेश यादव, राघव शरण शुक्ला, मो. अनवार, धनन्जय सिंह, दीपक शुक्ला, सुरजीत, मोती लाल रंजन, ओम प्रकाश मिश्र, बर्मेन्द्र मिश्र, अशोक चौधरी सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। *संवाददाता - हरि ओम प्रकाश* राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 16, 2026