सेवा और समर्पण की मिसाल पेश कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाल, छठ पर्व के बाद खुद संभाली घाटों की सफाई की जिम्मेदारी
बस्ती। सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाल ने छठ महापर्व के अवसर पर एक सराहनीय पहल की है। तीन दिवसीय ऐतिहासिक छठ पर्व के दौरान जहां उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य एवं शानदार आयोजन कराया, वहीं पर्व के समापन के बाद भी उनकी सक्रियता देखने को मिली।
छठ पूजा संपन्न होने के बाद सुबह से ही अरविंद पाल लगातार छठ घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई अभियान में जुटे रहे। उन्होंने स्वयं सफाई व्यवस्था की निगरानी करते हुए घाटों को स्वच्छ बनाने में सहभागिता निभाई।
उनकी इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि किसी भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन की जिम्मेदारी केवल उसे भव्यता से संपन्न कराने तक सीमित नहीं होती, बल्कि आयोजन के बाद उस स्थान की स्वच्छता बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
अरविंद पाल की इस पहल की स्थानीय लोगों के बीच चर्चा हो रही है। छठ पर्व की आस्था के साथ स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ने का उनका यह प्रयास लोगों को सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है।
Basti, Basti | Nov 17, 2026