ब्रेकिंग न्यूज | कैलारस थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही👇
🚔 दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की वारदातों का खुलासा!
📍 कैलारस, मुरैना। थाना कैलारस पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 52 हजार 500 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
🔍 पुलिस ने आरोपियों से सोने के आभूषण, तांबे का तार, चांदी की पायल और चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
👮♂️ पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कैलारस क्षेत्र में तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में आरोपी संजय जाटव निवासी सबलगढ़ और मिथुन जाटव को गिरफ्तार किया गया है।
⚖️ पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है,,आरोपी चोरों के नाम इस प्रकार हैं---(1) #संजय #जाटव पुत्र बूलाल जाटव निवासी सबलगढ़
(2) #मिथुन #जाटव पुत्र छगन जाटव निवासी बेनीपुरा सबलगढ़, बताए गए हैं,,,,
#कैलारस पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता मिली है।
📢 मुरैना पुलिस की अपील: अपने घर और दुकानों की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
#MorenaPolice 🚔 #KailarasPolice #BreakingNews #कैलारस #मुरैना #पुलिसकार्रवाई
Morena, Morena | Oct 29, 2026