*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज-6 का जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश!!*
*👉🏾👉🏾 महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर, उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए छात्र-छात्राएं व शिक्षक सम्मानित!!*
_सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन के निर्देशन में आज जनता रोड स्थित आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समाज को जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी प्रथम एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए छात्र-छात्राओं और अध्यापकगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस की सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच सहायता लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लें!!_
Behat, Saharanpur | Oct 13, 2026