सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी के दो डंपर सीज
सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करने वाले दो डंपरों को सीज किया है। पुलिस ने राजस्व टीम के साथ चिलकाना-दूमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान दोनों वाहनों को पकड़ा। डंपरों में ओवरलोड गिट्टी भरी हुई थी। पुलिस ने खनन सामग्री समेत दोनों वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया। यह कार्रवाई एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
#Saharanpur #SaharanpurPolice #IllegalMining #MiningAction #ChilkanaPolice #Overloading #IllegalMiningTransport
Behat, Saharanpur | Oct 13, 2026