*सहारनपुर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च*
*#सहारनपुर। शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एसपी सिटी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कुतुबशेर क्षेत्र में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की गई। महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दुर्गा पूजा पंडालों, रावण दहन स्थलों और शोभायात्राओं में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।*