सहारनपुर में 4.16 करोड़ की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर। तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 किलो 83 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 16 लाख रुपये है। आरोपियों की पहचान शामली के कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी शोएब पुत्र साजिद और सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के गांव नवाजपुर निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 5,600 रुपये नकद भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बरेली से लाने की बात बताई। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
#सहारनपुर #UttarPradesh #BreakingNews #Saharanpur #UPPolice