छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों द्वारा हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने मंत्री के संपर्कों और पहचान वालों को फर्जी क्यूआर कोड भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री ने तत्काल साइबर सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस आरोपियों की पहचान व नंबर ब्लॉक करने में जुट गई है।
इस पूरे घटनाक्रम पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एक आधिकारिक बयान जारी कर आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या क्यूआर कोड के झांसे में न आएं और कोई धनराशि ट्रांसफर न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक किसी भी वित्तीय लेन-देन से बचें। साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
#ChhattisgarhNews #Surajpur #LaxmiRajwade #CyberCrime #WhatsAppHack #BreakingNews #Alert #CyberSecurity #CGNews #FatafatNews