बेगूसराय में डाकघर-पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकीः डाक अधीक्षक को धमकी भरा मेल; ऑफिस को खाली कराया गया, डॉग स्क्वायड पहुंचीबेगूसराय में
संवाददाता मुकेश कुमार
प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता ( मौके पर पहुंची। आनन-फानन में ऑफिस को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। पूरे इलाके को सील कर गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने अपना आधिकारिक ई-मेल चेक किया। मेल खोलते ही उनके होश उड़ गए। किसी अज्ञात आईडी से भेजे गए इस ई-मेल में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई थी कि प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस परिसर में बम लगा दिया गया है, जिसे किसी भी समय विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा।
कार्यालय को खाली कराया गयाडाक अधीक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तुरंत कार्यालय के अधिकारियों औरको दी। तुरंत कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क किया। धमकी की खबर मिलते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अपने आवश्यक कार्यों (जैसे डाक सेवा, बचत खाता, पासपोर्ट सत्यापन आदि) के लिए पहुंचे आम लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
सुरक्षाकर्मियों और डाक विभाग के अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बेहद कम समय में पूरे परिसर को सुरक्षित रूप से खाली करा लिया। एकाएक कार्यालय बंद होने और परिसर खाली कराए जाने से नागरिक भी दहशत में नजर आए।
घेराबंदी कर तलाशी अभियान
सुरक्षा के लिहाज से पूरे प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस परिसर की घेराबंदी कर दी गई है। घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंच चुकी है। परिसर के कोने-कोने, संदिग्ध बैगों, पार्सल सेक्शन, काउंटर एरिया और पासपोर्ट केंद्र के हर कमरों की मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्तोंमदद से बारीकी से तलाशी ली जा रही है।
इस सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है। जिस अज्ञात ई-मेल आईडी से डाक अधीक्षक को यह धमकी भरा संदेश भेजा गया है, उसके IP एड्रेस और सर्वर लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह किसी असामाजिक तत्व का खौफ पैदा करने वाला अफवाह है या कुछ और।
अफवाह से बचने की अपीलपुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और जल्द ही इस धमकी के पीछे के असमाजिक तत्वों का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी रहने तक डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय की सेवाएं बाधित है
#CrimeNews #crime #Begusarai #BreakingNews
Dandari, Begusarai | Jul 20, 2026