नीरज सभागार बरौनी में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के तहत पंचायतो में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड नीरज भवन में शिविर में उप विकास आयुक्त बेगूसराय, आकाश चौधरी ,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बरौनी ,अनुरंजन कुमार,
चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य कर्मी मेडिकल टीम में जूली कुमारी anm, विजय कुमार फार्मासिस्ट, अनमोल कुमार डाटा इंट्री ऑपरेटर द्वारा 30 स्वच्छता कर्मी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
स्वास्थ्य जाँच में महिला कर्मी का एनीमिया सहित ,Bp, डायबिटिज का जाँच एवम दवा दिया गया।
सभी स्वच्छता कर्मी को डिग्निटी कार्ड एवम प्रधानमंत्री आवास योजना/राशनकार्ड/शौचालय के प्रोत्साहन राशि,श्रम कार्ड ,भूमिहीन को बन्दोबस्ती भूमि, जॉब कार्ड,बीमा एवम आयुषमान कार्ड से वंचित की सूची तैयार कर आवश्यक करवाई करने का निदेश दिया संबंधित विभाग के कर्मियों को दिया गया।
शिविर में पिपरा देवस,मोसदपुर,Bathauli, अमरपुर,सिमरिया 2,,नूरपुर ,पपरौर के 122 स्वच्छता कर्मी एवम स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार,गोविंद कुमार, मो राशिद,रामनाथ ठाकुर,मो अयूब,हर्ष कुमार ,प्रखण्ड समन्वयक शम्भू कुमार सिन्हा,कार्यपालक सहायक
शशिशेखर भाग लिया।