*जयमंगला वाहिनी के स्थापना दिवस पर रक्तदान करने वाले रक्तवीर,रक्तवीरांगना, सहयोगियों व पत्रकार बंधुओ को किया सम्मानित*
संवाददाता मुकेश कुमार
जयमंगला वाहिनी परिवार
द्वारा रतनपुर के स्प्लैश बैंक्वेट हॉल में 8वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सात सौ से अधिक रक्तवीर,रक्तवीरांगना, सहयोगियों व पत्रकार बंधुओ को उनकी तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन खुशी मिश्रा, सुमित कुमार, संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दिनकर कोचिंग सेंटर, विहान एकेडमी एवं न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर समाजसेवा, सांस्कृतिक विरासत, गौ-रक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई। जीते जी रक्तदान, मरने के बाद अंगदान एवं देहदान के अभियान को गति देने का संकल्प भी दुहराया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य ने सम्मानित करते हुए कहा कि पांच हजार से अधिक लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान का हिस्सा बनना बड़ी बात है। समाज ऐसे ही कार्यकर्ताओं की बदौलत बेहतर रूप गढ़ता है।
मेयर पिंकी देवी एवं पूर्व मेयर संजय कुमार को भी जयमंगला वाहिनी परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व मेयर ने कहा कि बेगूसराय के बारे में जो गलत सोचते हैं, उन्हें जयमंगला
वाहिनी परिवार के युवाओं से मिलना चाहिए। इन युवाओं से मिलकर उनकी गलत धारणा बदल जाएगी। इस अवसर पर डॉ. रंजन चौधरी ने महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उचित खानपान पर महिलाओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं। समारोह के दौरान जिले में 110 एवं राज्य में पांच हजार से अधिक थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों को लेकर रक्तदान करने का विशेष अनुरोध किया गया।
उपाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि शादी से पूर्व एचबीए 2 यानी हीमोग्लोबिन ए2 टेस्ट कराने से थैलेसीमिया माइनर एवं मेजर का पता चल जाता है। यदि लड़का या लड़की में से कोई मेजर है, तो उनकी शादी नहीं होनी चाहिए। इससे थैलेसिमिया को फैलने से रोका जा सकता है। अन्यथा यह फैलता ही रहेगा। इन रक्त वीरों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर मेयर पिंकी देवी,पूर्व मेयर संजय सिंह, बाइट कंप्यूटर के निदेशक संजय सिंह, उप मेयर अनिता राय, डॉ. पुतुल, डॉ. आनंद वत्स,डॉ. रंजन चौधरी, स्प्लैश बैंक्वेट हॉल के मालिक पुष्कर गौतम,बिहारी लाल स्वीट्स के मालिक अमित सिन्हा,सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के निर्देशक अभिषेक कुमार,रोटरी ब्लड सेंटर,राष्ट्रकवि दिनकर रक्त केंद्र,मीरा ब्लड बैंक,चंद्रमौली वत्स,रंजना, उज्ज्वल,राजीव कुमार,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रौशन कुमार, संजय गौतम,गुलशन कुमार,मनोज वत्स, सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।जयमंगला वाहिनी परिवार के अध्यक्ष महेश वत्स ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दे रहे तमाम सदस्यों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।