सामरी कुसमी: आजादी के जश्न में अमृत सरोवरों पर लहराया गया तिरंगा
कुसमी सामरी शनिवार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न अमृत सरोवरों में ध्वजारोहण कर आजादी का पर्व उत्साह मनाया गया। अमृत सरोवरों के तट पर शान से लहराते तिरंगे को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया