घैलाढ़: भतरंधा में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज
भतरंधा गांव वार्ड नं 6 में एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सुनील चौधरी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. लिखित आवेदन में बताया कि अपने आम के बगीचा में बैठा हुआ था. उसी समय मेरे गांव के ही पड़ोसी कुंदन मुखिया अपने परिजन और अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुंच कर बगीचा में आम तोड़ने लगा. जिसे मना करने पर मारपीट करने लगा.