घैलाढ़: श्रीनगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, केस दर्ज
श्रीनगर गाँव वार्ड नं 11 में एक विवादित जमीन से बांस काटने के दौरान दो परिवारों मे जमकर मारपीट हुई. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है. एक पक्ष के मनोज मेहता द्वारा विवादित जमीन पर लगे बांस को काटे जाने पर दूसरे पक्ष के सहदेव मेहता सहित कई लोगों ने विरोध किया. तो मारपीट हो गई.