घैलाढ़: घैलाढ़ ओपी और परमानंदपुर थाने में आयोजित जनता दरबार में दो-दो मामलों का हुआ निष्पादन
घैलाढ़ ओपी परिसर और परमानन्दपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी बन्दना कुमारी की मौजूदगी में की गई सुनवाई में चार मामले का निष्पादन हुआ. पुराने मामले का निपटारा करते हुए नए मामले अगले शनिवार को दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया. सीओ ने कहा कि पुर्व से आ रहे मामलों में घैलाढ़ और परमानंदपुर थाना क्षेत्र के दो- दो मामले का निष्पादन किया.