मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गांधी सागर में 'उपज से उद्यम' प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जिले के किसानों के कृषि नवाचारों, नई तकनीकों, खाद्यान्न, फल एवं मसाला उत्पादों के साथ उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं के स्वरोजगार प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषकों एवं उद्यमियों से संवाद कर उनके उत्पादों की निर्माण लागत, विपणन और मार्केट लिंकेज की जानकारी ली तथा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों एवं पर्यटन केंद्रों पर भी ऐसे स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्थानीय उत्पादों को बाजार और उद्यमियों को नए अवसर मिल सकें।
#GandhiSagarCabinetMP #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
#Mandsaur
#मंदसौर