मंडी की दीवार खोदकर लहसुन उड़ाने वाले दो शातिर दबोचे गए, 3 क्विंटल माल और बाइक जब्त
मंदसौर! कृषि उपज मंडी की दीवार में सेंध लगाकर लहसुन की चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को दलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 क्विंटल लहसुन (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई से मंडी व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
छुट्टी की रात दीवार खोदकर करते थे वारदात
पुलिस के अनुसार, फरियादी रविंद्र पाटीदार (निवासी ग्राम एलची) और व्यापारी हेमंत लालवानी (निवासी स्टेशन रोड, दलौदा) ने मंडी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। 24-25 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने मंडी की बाउंड्रीवॉल खोदकर दुकानों से लहसुन के बॉक्स पार कर दिए थे। इसके बाद 17 नवंबर की रात भी दीवार खोदकर चोरी का प्रयास किया गया था। लगातार हो रही वारदातों से नाराज मंडी व्यापारियों ने नीलामी रोककर विरोध जताया था।
दिन में रेकी, रात में सेंधमारी:-
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनोद कुमार मीणा, एएसपी तेर सिंह बघेल और एसडीओपी गिरीश जेजुरकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ग्राम बाग्या (थाना अफजलपुर) निवासी नितेश मीणा (30) और राकेश सूर्यवंशी (24) को गिरफ्तार किया।
-? कैसे देते थे घटना को अंजाम: पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिन में मंडी के भीतर घूम-फिरकर चोरी के लिए जगह चिह्नित करते थे और मंडी में छुट्टी वाली रात दीवार खोदकर वारदात को अंजाम देते थे।
यह माल हुआ बरामद;-
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग बॉक्स में रखी करीब 3 क्विंटल लहसुन और वारदात में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी सहित उनि राधेश्याम पंवार, सउनि कैलाश बघेल और आर. सुनील यादव की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
#MandsaurPolice #DalodaNews #CrimeNews #MPPolice #Mandisaur