Public App Logo
Profile Picture

यशस्वी दुनिया

@yashasvi_duniya
794Followers
0Following
दिनांक 15.09.2026 को  पुलिस चौकी भासोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए  पुलिस चैकपोस्ट के आगे सोनु चाय की दुकान आम रोड भैसोदामण्डी से आरोपी सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल  निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मौके से गिरफ्तार किया जाकऱ आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये  जप्त की जाकर अपराध धारा 8/15,22,29  एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । दौराने विवेचना आरोपी सोनु के साथी आरोपी संजीव कुमार पिता बाबुलाल व्यास उम्र 28 साल निवासी जेताखेडी थाना गंगधार (राज.) को भी गिरफ्तार किया गया है
मन्दसौर 

 *पत्नी की हत्या के मामले में पिपलिया मंडी के आरोपी को आजीवन कारावास* 

प्रतापगढ़ में पत्नी को पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में जिला कोर्ट ने दोषी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशा कुमारी ने हत्या के इस मामले में आरोपी भंवानीशंकर सिकलीकर को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। आरोपी भंवानीशंकर (50 वर्ष) टीला खेड़ा, दशहरा मैदान, पीपलियामंडी, जिला मंदसौर का रहने वाला है। सरकारी वकील तरूणदास वैरागी ने बताया कि यह मामला 6 मई 2023 का है। पीड़िता कमला ने अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान अपने बयान दर्ज कराए थे। उसने बताया था कि शाम करीब 4:30 बजे उसके पति भंवानीशंकर ने उससे झगड़ा किया और पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। यह घटना गौतमेश्वर मेले के दौरान हुई थी।
गंभीर रूप से झुलसी कमला को शुरुआती इलाज के बाद उदयपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अरनोद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की। मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने आरोप साबित करने के लिए 21 गवाह पेश किए। इसके साथ ही 44 दस्तावेज और 4 चीजें कोर्ट में पेश की गईं। कोर्ट ने मौजूद सबूतों और सरकारी पक्ष की दलीलों के आधार पर आरोपी भंवानीशंकर को हत्या का दोषी माना और उम्रकैद और 25 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई। सरकारी वकील तरूणदास वैरागी ने इस मामले में पैरवी की।
वृंदावन के घाट पर लट्ठों से मारपीट का वीडियो सामने आया! वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर लट्ठ बरसाते नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं, पूरी जानकारी सामने आना बाकी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=वृंदावन nis:value=वृंदावन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरलवीडियो nis:value=वायरलवीडियो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मारपीट nis:value=मारपीट nis:enabled=true nis:link/>
मंदसौर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था! 🚨

सहकारी बाजार रोड पर दोनों तरफ वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित, वाहन चालकों को परेशानी। यातायात पुलिस से व्यवस्था सुधारने की मांग।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ट्रैफिक nis:value=ट्रैफिक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यातायातपुलिस nis:value=यातायातपुलिस nis:enabled=true nis:link/>
शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨

पिकअप से 100 किलो डोडाचूरा जब्त, कीमत करीब 2 लाख रुपये। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने 8 लाख की पिकअप भी जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=शामगढ़ nis:value=शामगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिसकार्रवाई nis:value=पुलिसकार्रवाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=डोडाचूरा nis:value=डोडाचूरा nis:enabled=true nis:link/>
भैसोदामंडी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 16 लाख की एमडी-अफीम सहित डोडाचूरा बरामद

भानपुरा। भैसोदामंडी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आम रोड भैसोदामंडी स्थित सोनू चाय की दुकान के पास मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ा व्यक्ति मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुरेन्द्र सिंह, निवासी झालावाड़ राजस्थान को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 160 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा भी पुलिस ने जब्त किया है। दोनों मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 16 लाख 13 हजार रुपये बताई गई है।

जांच आगे बढ़ी तो सामने आया दूसरा नाम

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के साथी संजीव कुमार, निवासी जेताखेड़ी थाना गंगधार राजस्थान के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दोनों के एंड्राइड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

भानपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला तथा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव की टीम ने की।
राजस्थान।
 झालावाड़ जिले के डग नगरपालिका से   एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रत्याशी द्वारा पैसे बांटे गए एवं हारने के बाद वापस पैसे मांगने गए तो हुआ बवाल वीडियो वायरल
यह गाड़ी अभी-अभी चोरी हो गई है, झावल रोड़ से।  कुचड़ौद या झावल तरह गई होगी
जिस किसी को भी दिखे सूचना दे दिनेश हाबरिया कुचड़ोद
9977883830
मंदसौर में 70 वर्षीय विधवा ने जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

मंदसौर की कोठारी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मी चौहान ने जनसुनवाई में शिकायत देकर आरोप लगाया कि वकील बंजारा ने जमीन बिकवाने के नाम पर उनसे लाखों रुपए लिए, लेकिन रकम वापस नहीं की। महिला ने वकील और उसकी पत्नी पर रिपोर्ट नहीं करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।
शिवपुरी जिले मे गांव गांव बिक रही शराब बंद कराने बन्दूक लेकर निकली महिलाये शिवपुरी की महिलाओं ने ठान लिया है की अब गांव गांव शराब अवैध बंद करा कर ही मानेगी ....

यदि यही हाल पूरे मध्यप्रदेश में हुआ तो बहुत जल्द गाँव गाँव बिक रही अवैध शराब बंद हो जाएगी।

💬 आप क्या सोचते हैं—गांवों में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए महिलाओं का यह अभियान सही है या गलत? अपनी राय कमेंट में बताएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=Shivpuri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalliquor nis:value=IllegalLiquor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivpurinews nis:value=ShivpuriNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womenpower nis:value=WomenPower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/>
मिडिल ईस्ट में अभी तक तनाव कम नहीं हो सका है. पहले ईरान और अमेरिका के बीच भयंकर युद्ध हुआ और अब सऊदी अरब-यमन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. अहम बात यह है कि यमन के हूती विद्रोहियों का ड्रोन पवित्र मुस्लिम शहर में मक्का में घुस गया. इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया. दावा किया जा रहा है कि मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी हुआ है.

<nis:link nis:type=tag nis:id=middleeast nis:value=MiddleEast nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saudiarabia nis:value=SaudiArabia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yemen nis:value=Yemen nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=houthi nis:value=Houthi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mecca nis:value=Mecca nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=makkah nis:value=Makkah nis:enabled=true nis:link/>
पिपलियामंडी: महू-नीमच हाईवे पर बरखेड़ा पंथ के समीप आज सुबह करीब 11:30 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में ललिता पति मुकेश पाटीदार उम्र 53 वर्ष, निवासी पिपलोन (नीमच) गंभीर घायल हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ललिता अपने पति के साथ मोसारा के कपड़े लेने मंदसौर जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइक आपस में टकरा गईं। इनमें से एक बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई, जिससे ललिता घायल हो गईं। घायल महिला को पिपलियामंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से नीमच रेफर किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=upi nis:value=UPI nis:enabled=true nis:link/> : UPI के नए नियम बड़े कठिन और टेक्निकल शब्दों में लिखे हुए हैं। अगर ठीक से नहीं समझाया गया तो रायता बहुत फैल जाएगा।  एक-एक प्वाइंट अच्छे से समझाने के लिए कहें, क्योंकि UPI चलाने वाला गरीब आदमी बैंक की भाषा नहीं समझ सकता है। मैंने सारे points पढ़े हैं, टोटल 42 Points हैं। अगर ठीक से कोई पढ़े, समझे या समझा दे तो नियम ऐसे बने हैं कि...
1. 100 में से 96 ग्राहक को कुछ एक्सट्रा नहीं खर्च करना होगा
2. रेहड़ी पटरी लगाने वाले, फल सब्जी बेचने वाले, किसी भी छोटे कारोबारी को एक पैसा एक्सट्रा नहीं देना होगा। एक लाख रुपए महीने का कारोबार करने वाले दुकानदार को एक पैसा नहीं देना है। 
3. Zero MDR यानि अगर आपको एक पैसा भी UPI के लिए नहीं देना है, और आप मरचेंट यानि कारोबारी हैं, व्यापारी हैं तब भी आपको GST रिजस्ट्रेशन जरूरी नहीं है। 
4. गांव के लोगों को, गांव के दुकानदारों को, गांव के व्यापारियों को कोई एक्सट्रा पैसा नहीं देना है। 
5. जागो ग्राहक जागो: नियम एकदम साफ है, 34वां प्वाइंट में लिखा है। एक्सट्रा पैसा ग्राहक नहीं देगा। जिन दुकानदारों के UPI खाते में लगातार तीन महीने एक लाख से ज्यादा क्रेडिट होगा, उसे बड़ा दुकानदार माना जाएगा। उसे ही 0.4 परसेंट यानि तीन हजार रुपए का सामान बेचने पर 12 रुपए देने होंगे। लेकिन 1 लाख का सामान बेचने पर चार सौ रुपए नहीं देने हैं। मैक्सिमम MDR यानि चार्ज 300 रुपए ही होगा। मतलब अगर कोई बड़ा व्यापारी दो लाख की बिक्री करता है तब भी वो 300 रुपए ही MDR चुकाएगा। 
टेबल ऐसे समझिए
बिक्री                          MDR
2,000                            0
3,000                          12 रुपये
50,000                         200 रुपए
75,000 और ज़्यादा       300 रुपए
🚨 आखिर क्या है खजूरी पंथ के धमाकों और नवलाई के भूकंपन का कनेक्शन?

शामगढ़ क्षेत्र में खजूरी पंथ और बरखेड़ा राठौर में सुनाई दिए धमाकों के बाद अब नवलाई में महसूस किए गए हल्के कंपन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है?
या फिर ये अलग-अलग प्राकृतिक घटनाएं हैं?

🎥 देखिए यशस्वी दुनिया की विशेष रिपोर्ट और जानिए पूरा मामला…

<nis:link nis:type=tag nis:id=खजूरीपंथ nis:value=खजूरीपंथ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नवलाई nis:value=नवलाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यशस्वीदुनिया nis:value=यशस्वीदुनिया nis:enabled=true nis:link/>
मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग राजा के आज सुबह 4 बजे के अलौकिक दर्शन 🙏🚩
भोर की बेला में भक्तों ने किए प्रथम दर्शन, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा लालबाग। ❤️
गणपति बप्पा मोरया 🙏🌺
<nis:link nis:type=tag nis:id=लालबागराजा, nis:value=लालबागराजा, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गणपतिबप्पामोरया, nis:value=गणपतिबप्पामोरया, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुंबई nis:value=मुंबई nis:enabled=true nis:link/>
🚨 **आमली गांव में राजस्थान पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा!**

शामगढ़ थाना क्षेत्र के आमली में राजस्थान पुलिस की मौजूदगी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

🎥 **वीडियो में देखें मौके पर क्या हुआ…**
📍 शामगढ़ थाना क्षेत्र, आमली
सुवासरा पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

20 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ ब्रेजा कार जब्त

सुवासरा। अवैध शराब की तस्करी, परिवहन एवं शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुवासरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली कच्ची शराब बरामद की है। शराब तस्करी में उपयोग की जा रही विटारा ब्रेजा कार सहित दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 15 सितंबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूनिजा-डोकरखेड़ी रोड स्थित देवपुरा फंटा पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सफेद रंग की ब्रेजा कार क्रमांक MP14CC6459 की तलाशी लेने पर उसमें दो प्लास्टिक की केनों में भरी कुल 20 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब मिली।

मौके से पुलिस ने गणेश पिता प्रकाशचंद्र राठौर (25), निवासी पनवाड़ी थाना गरोठ, हाल मुकाम झाला गुराड़िया थाना गंगधार, जिला झालावाड़ राजस्थान तथा रणजीत सिंह पिता शंकरसिंह सौंधिया राजपूत (20), निवासी ग्राम करणपुरा थाना गंगधार, जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुवासरा में अपराध क्रमांक 275/26, धारा 49ए आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपियों से शराब के स्रोत एवं गंतव्य स्थल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई में पुलिस ने 20 लीटर जहरीली कच्ची शराब, कीमत करीब 2 हजार रुपए, एक विटारा ब्रेजा कार तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत करीब 40 हजार रुपए जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी.डी. बिरा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रूनिजा उप निरीक्षक भारत कटारा एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में निरीक्षक बी.डी. बिरा, उप निरीक्षक भारत कटारा एवं टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
मंदसौर पुलिस, थाना नईआबादी की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त
यशस्वी दुनिया न्यूज।।
 
झालावाड़ जिले में भूकंप के झटके, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

पिड़ावा। झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नोलाई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही ग्रामीणों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया ओर जमीन के अंदर धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही

भूकंप के दौरान घरों एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हलचल और कंपन का वीडियो कैद होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली।

फिलहाल भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
मछली ठेकेदार की कथित दबंगई से परेशान व्यापारियों ने उठाई आवाज!

मछली व्यापारी रवि बॉथम पर कथित तौर पर गुंडागर्दी और परेशान करने के आरोप लगाते हुए मछली व्यापारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मामले में उचित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की।

📍 व्यापारियों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मछलीव्यापारी nis:value=मछलीव्यापारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ज्ञापन nis:value=ज्ञापन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कलेक्टर nis:value=कलेक्टर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गरोठ nis:value=गरोठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रशासन nis:value=प्रशासन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
झालावाड़ जिले के पिडावा थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत नोलाई और रामाय दलपत में भारी भूकंप के झटके महसूस हुए ग्रामीणों में डर का माहौल
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रवि माली हत्याकांड के 02 अन्य आरोपियो को किया गिरफ्तार,पूर्व मे 06 आरोपियो को किया जा चुका है गिरफ्तार
  पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 27-06-26 को जग्गाखेडी रोड पर हुई रवि माली नाम के युवक की हत्या के 02 अन्य आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27-06-26 को अभिनंदन नगर क्षेत्र में रवि माली की हत्या करने पर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा फरियादी सुमित पिता किशन माली निवासी कर्मचारी कोलोनी मंदसोर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 410/26 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस का दर्ज किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया था। जिसमे आरोपियो 01 अजय वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 31 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 02 आशीष वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 29 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 03 संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला पिता गोविंदराम वर्मा उम्र 25 साल निवासी जोगीखेडा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर 04 लक्की पिता मोहनलाल कुमावत उम्र 25 साल निवासी नयागांव नरसिहपुरा मंदसौर  व 02 नाबालिको को प्रकरण मे माननीय न्यायालय मे पेश किया गया था। प्रकरण मे घटना के अन्य 02 फरार आरोपी आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर व आरोपी रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर को मुखबीर सूचना पर गुजरात के भीलोंडा से अभिरक्षा गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जावेगा।
गिर आरोपियो के नाम-      01 आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर
02 रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर                  
पुलिस टीम:-            उक्त कार्यवाही में श्री पुष्पेन्द्र सिह राठौर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, प्रआर 102 जितेन्द्र सिह राठौर, आर 924 अरुण कुमार, आर 463 हरिश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
डूबते हुए युवक को बचाने वाले का किया सम्मान
   कल मल्हारगढ़ मे भारी बारिश के कारण एक युवक बाईक सहित नाले मे बह गया था जिसे हुसैन भाई बैंग व आसिफ मेव मल्हारगढ़ निवासी जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर नाले के अंदर से बोरखेड़ी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को बचाया जिनका आज मल्हारगढ़ मे सम्मान किया गया
*भाजपा प्रत्याशी को मिला सिर्फ 1 वोट, घर में ही ‘सियासी खेल’*

पत्नी-बच्चों की बात छोड़िए, दावा है कि बीवी और मां-बाप भी कांग्रेस के साथ; नतीजे के बाद घर में ही मचा ‘बवाल’

परबतसर | नगर पालिका के वार्ड 13 के नतीजे ने सियासी गलियारों में खूब चर्चा छेड़ दी। भाजपा प्रत्याशी केलाशचन्द्र को महज 1 वोट मिला, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम को 376 और निर्दलीय रशीद खां को 195 वोट मिले।
अब चुटकी यह ली जा रही है कि भाजपा प्रत्याशी को अपने घर से ही कितना समर्थन मिला, यह तो वही जानें, लेकिन चुनावी नतीजे ने ‘घर की राजनीति’ को जरूर चर्चा में ला दिया।
अमेरिका में भारतीय मूल के बच्चों को लेके एक नया बवाल खड़ा हुआ है!

पिछले हफ़्ते हुए टेक्सास के यूनिवर्सिटी के एक मैच के दौरान भारत वंशी बच्चों की संख्या देख अमेरिका में खड़ा बवाल उत्पन्न हो गया। इतने सारे बच्चे देख लोग सवाल कर रहे है कि आखिर एक राज्य के डेमोग्राफिक्स और एक यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के इतने बच्चे कैसे आ गए?

आज से मात्र दस वर्ष पहले इस यूनिवर्सिटी में नौ प्रतिशत भारतीय मूल के स्टूडेंट्स थे। आज २७ प्रतिशत भारतीय मूल के बच्चे है। टेक्सस वो राज्य है जिधर भारतीय लोगों की सर्वाधिक उपस्थिति है- ख़ास तौर पे दक्षिण भारतीय लोगों की। इस यूनिवर्सिटी की नियमावली कहती है- इधर के अधिकांश स्टूडेंट वही होंगे जो राज्य के बाशिंदे होंगे। 

स्वाभाविक है- टेक्सास में भारतीय लोगों की बढ़ती संख्या के चलते ये स्टूडेंट्स इतनी संख्या में है। और इसी से लोगों की भृकुटि टेढ़ी हो रही है!

अब कुछ ग्राउंड लेवल की बातें भी जानिये जो किसी अखबार या मीडिया में नहीं मिलेंगी!

मेरी जान पहचान में नब्बे प्रतिशत भारतीय बच्चे इधर मेडिकल में पढ़ रहे है। सुपर टैलेंटेड भी ना सही- औसत बुद्धि से ऊपर का भारतीय मूल का बच्चा मेडिकल स्ट्रीम में दाखिला ले चुका होगा। ये पढ़ाई ना केवल महंगी है बल्कि इसमें दाखिला लेने हेतु अच्छे नंबर आने चाहिए।

अमेरिका में मेडिकल के एडमिशन भारत की तरह पेचीदे और कम्पेटिटिव नहीं है। ना कोई आरक्षण और ना गला काटूँ स्पर्धा। तो बच्चे का यदि मेडिकल पढ़ने का मन है तो बड़ी आसानी से दाखिला मिल सकता है यदि अस्सी नब्बे प्रतिशत अंक भी ले आए तो।

रही बात पढ़ाई की क़ीमत की- तो भारतीय पेरेंट्स इस मामले में अमेरिकी पैरेंट्स से बहुत आगे है। भारतीय माँ बाप अपने बच्चे की पढ़ाई का खर्चा भी उठायेंगे और उसके रहने खाने पीने का भी ! दूसरी तरफ़ अमेरिकी बच्चे को अपनी पढ़ाई हेतु मंहगा लोन लेना पड़ेगा, रहने खाने पीने का खर्चा भी ख़ुद उठाना होगा। 

और यही वो पड़ाव है जिधर भारतीय बच्चा बाज़ी मार ले जाता है। ना पढ़ाई की क़ीमत का बोझ और ना रहने खाने पीने की चिंता- सब माँ पिता की ज़िम्मेदारी। उसे केवल पढ़ाई करनी है जो वो करता है और जीवन में आगे बढ़ता है।

आज अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टरों की बढ़ती संख्या में यही मुख्य कारण है। आने वाले दस सालों में भारतीय डॉक्टरों की संख्या और बढ़ेगी और ये डॉक्टर टेंशन फ्री होके मार्केट में आयेंगे। 

जान पहचान में ऐसे भी मित्र है जो बच्चे की उच्च शिक्षा हेतु ना केवल घर बेच देते है , बच्चे के कॉलेज के पास रहते है, उसके लिए खाना बनाते है, उसकी देखरेख करते है, बल्कि उसके विवाह तक उसे छोटा बालक समझते है!

भारतीय माँ पिता से अधिक जिम्मेदार पेरेंट्स दुनिया में और कोई नहीं है- यही शाश्वत सत्य है। भारतीय माँ पिता वो सुरक्षा कवच है जो दुनिया में किसी और मूल के बच्चे को नहीं मिल सकता!