कोटा में CBN की बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा कार के स्टेपनी से 16.431 किलो अफीम जब्त; दो गिरफ्तार
कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने हैंगिंग ब्रिज टोल पर कार्रवाई करते हुए एक ब्रेजा कार से 16.431 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। अफीम कार की स्टेपनी के अंदर छिपाकर 9 पैकेटों में रखी गई थी।
CBN अधिकारियों ने 18 नवंबर को मिली विशेष सूचना के आधार पर झालावाड़ से जयपुर जा रही राजस्थान नंबर की कार को रोककर तलाशी ली। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कार भी जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।