चूरू: सरदारशहर में भाई की जमानत लेने पर युवक के हाथ-पैर बांधकर की पिटाई, गंभीर घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Aug 7, 2025 चूरू जिले में छोटे भाई की जमानत के लिए आवेदन देना एक युवक को भारी पड़ गया। सरदारशहर निवासी 32 वर्षीय मोहनलाल को उसके ही पिता, भाई और बहन ने घर में अकेला पाकर हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से लाठी व सरिए से पीटा। पीठ व कमर पर गंभीर चोटों के चलते मोहनलाल को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।