चूरू: एनएच 52 चारणान की ढाणी के पास भीषण हादसा, अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर घायल
Churu, Churu | Aug 6, 2025 चूरू के एनएच 52 पर गांव चारणान की ढाणी के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब तारानगर के गांव झोथड़ा निवासी 50 वर्षीय महेंद्र सहारण और राजगढ़ तहसील के गांव झुम्पा निवासी 32 वर्षीय राजेन्द्र एक कंपनी की ओर से पौधे लगाने के लिए मौके पर पहुंचे थे।