चूरू: अग्रसेन नगर फाटक क्षेत्र से नाबालिग का हुआ अपहरण, सदर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Churu, Churu | Aug 6, 2025 चूरू शहर के अग्रसेन फाटक क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर बुधवार शाम को सदर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। अपह्रत नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी 5 अगस्त को सुबह 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन काफी समय तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।