चूरू: दूधवाखारा में 35 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय बेटे के साथ घर में घुसकर की गई मारपीट, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Aug 6, 2025 चूरू के दूधवाखारा में बुधवार को एक 35 वर्षीय महिला व उसके 15 वर्षीय बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों को परिजन चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में घायल 35 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके 15 वर्षीय बेटे के साथ गांव के ही कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था।