चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने पटवार सीधी भर्ती परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, 16 केंद्रों पर होगी परीक्षा
Churu, Churu | Aug 6, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने 17 अगस्त, 2025 को आयोजित होने वाली पटवार सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना ने बुधवार शाम 6:00 बजे करीब एक आदेश जारी किया है।