जमुई: कांग्रेस सेवादल ने वित्त रहित शिक्षकों की नौ मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026 वित्त रहित संबद्ध डिग्री, इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक संस्थानों के शिक्षक-कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार 2 बजे के करीब मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकारी मुख्य संगठक डॉ. संजय कुमार ने नियमित वेतन-पेंशन, सेवा सुरक्षा, बकाया अनुदान का भुगतान, पीएफ, चिकित्सा सुविधा और जीवन बीमा समेत नौ मांगें रखीं।