गया में लॉन्च हुई नई मारुति ब्रेज़ा फेसलिफ्ट, नया इंजन-नया लुक और एडवांस फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए बनी पहली पसंद
गया: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। राष्ट्रीय लॉन्च के साथ ही गया के बोधगया दोमुहन स्थित कार्लो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड शोरूम में भी अधिकृत मारुति सुजुकी डीलरशिप पर नई ब्रेज़ा का भव्य शुभारंभ किया गया। लॉन्चिंग के दौरान बड़ी संख्या में ग्राहक, ऑटोमोबाइल प्रेमी और कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। नई ब्रेज़ा को आकर्षक डिजाइन, दमदार इंजन, आधुनिक तकनीक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। लॉन्च के दौरान ग्राहकों ने नई ब्रेज़ा के शानदार लुक और प्रीमियम इंfffटीरियर की जमकर सराहना की। कंपनी ने बताया कि नई ब्रेज़ा में नया फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, डुअल-टोन अलॉय व्हील, आकर्षक बंपर और कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक पहले से कहीं अधिक स्टाइलिश और स्पोर्टी हो गया है। नई ब्रेज़ा में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नया टर्बो बूस्टरजेट इंजन विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा सीएनजी विकल्प भी ग्राहकों के लिए मौजूद है। कार में 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिहाज से भी नई ब्रेज़ा को काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग कैमरा और अन्य आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी बेहतर सुरक्षा और शानदार ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी।
कंपनी ने नई ब्रेज़ा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.40 लाख रखी है। गया स्थित डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही ग्राहकों को डिलीवरी भी दी जाएगी। लॉन्च के मौके पर कंपनी अधिकारियों ने बताया कि नई ब्रेज़ा युवाओं, परिवारों और एसयूवी पसंद करने वाले ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
गया में लॉन्च के दौरान ग्राहकों ने कार का परीक्षण किया और इसके फीचर्स की विस्तृत जानकारी ली। कंपनी को उम्मीद है कि नई ब्रेज़ा अपने आधुनिक डिजाइन, दमदार प्रदर्शन, बेहतर माइलेज और अत्याधुनिक तकनीक के दम पर मगध क्षेत्र के ऑटोमोबाइल बाजार में मजबूत पहचान बनाएगी तथा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा XUV 3XO जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी।
#गयाजी
#GayaPolice
#gaya
#latestnewsindia
#LatestNews