प्रतापगढ़: लालगंज तहसील में बार बालाओं के साथ डांस करने वाले लेखपाल समेत 3 राजस्वकर्मियों को निलंबित किया गया, डीएम ने दी जानकारी
लालगंज तहसील में बार बालाओं संग डांस करने वाला वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुक्रवार दोपहर 1 बजे मामले की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया की तहसील परिसर में अश्लील डांस करने के दोषी पाए जाने पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष केके सरोज, लेखपाल संजय यादव व अमीन बृजेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया।