प्रतापगढ़: सई काॅम्प्लेक्स में डीएम और एसपी ने त्योहारों के दृष्टिगत संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की
पुलिस लाइन स्थित सई काॅम्प्लेक्स में शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने त्योहारों के दृष्टिगत संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की है। बैठक में सभी संभ्रांत व्यक्तियों को आपस में समन्वय, सौहार्द और शांति के साथ त्यौहार मनाने को लेकर अवगत कराया गया है।