प्रतापगढ़: बैजलपुर गांव के दलित युवक और उसकी मां के साथ मारपीट की शिकायत एसपी से की गई
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी आकाश गौतम का आरोप है कि वह गुरुवार को दिन में करीब 1:30 बजे अपनी मां प्रेमा देवी के साथ सामान लेने भीखमपुर गांव गया हुआ था। जहां पर पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। उन लोगों ने उसे और उसकी मां को घसीट घसीट कर मारा पीटा। इससे दोनों को काफी चोटे आ गई। घायल का आरोप है की घटना के बाद शिकायत लेकर थाने गए।