प्रतापगढ़: खाना पट्टी तकिया में घर में घुसकर हज़ारों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एसपी से की गई शिकायत
खाना पट्टी तकिया निवासी सपीकून निशा पत्नी मुमताज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि उनके घर में घुसकर 12 अगस्त को चोरी की घटना कारित हुई थी। घटना का सीसीटीवी मौजूद है । और मामले की शिकायत करने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई।जिसके बाद शुक्रवार को पीड़िता दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।