प्रतापगढ़: गुनई शुक्लपुर गांव के पत्रकार ने गांव के ही व्यक्ति पर गोबर डालकर सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगाया
ग्राम सभा बासुपुर के गुनई शुक्लपुर गांव निवासी पत्रकार अतुल कुमार शुक्ला ने गांव के ही प्रभाकर शुक्ला पर सार्वजनिक रास्ते में गोबर डालकर रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रास्ते से ग्रामीणों का आना जाना है जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। वही पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से रास्ते पर गोबर डालकर हो रहे कब्जे को खाली कराने की मांग की है।