प्रतापगढ़: गडवारा के बडौदा यूपी बैंक शाखा में मृतक भाई का स्टेटमेंट मांगने गए युवक को मैनेजर ने हड़काया, की अभद्रता
शुक्रवार दोपहर 1 बजे नगर पंचायत गडवारा निवासी शक्ति सिंह अपने मृतक भाई के स्टेटमेंट मांगने के लिए गडवारा के बडौदा यूपी बैंक शाखा गया था, जहां शाखा मैनेजर अरुण कुमार सरोज ने पीड़ित को हड़काया और अभद्रता करते हुए कहा कि कितने पढ़े हो जो यहां पूछने चले आए। मैनेजर द्वारा अभद्रता किए जाने की सूचना पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।