मिहींपुरवा: बड़खड़िया गांव में पानी पीने गए नव वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, हुई मौत, गाँव में शोक की लहर
कतर्निया वन्यजीव प्रभाग के सुजौली इलाके में तेंदुए के हमले में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात करीब 10 बजे बड़खड़िया गांव में हुई। राजवीर रात में घर के पास नल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। स्वर्गीय राजू का बेटा राजवीर नल पर पानी पी रहा था, तभी जंगल से निकाल करते हैं देने बच्चों पर हमला कर दिया।