कनवास: सावनभादों में मनरेगा में काम करते समय महिला श्रमिक की हुई मौत, चिकित्सक ने हृदयघात बताया कारण
Kanwas, Kota | May 4, 2024 कनवास क्षेत्र के सावनभादो गांव में मनरेगा का काम करते समय एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद मरेगा स्थल पर सन्नाटा पसर गया। इस दौरान अचेत अवस्था में पड़ी महिला श्रमिक को अन्य श्रमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहूंचे। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।