सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में मेले में लगी दुकान से अज्ञात चोर ने बैग से हजारों रुपए निकाले
मकरोनिया थाना क्षेत्र में संचालित मेले में लगी एक दुकान से अज्ञात चोर ने एक दुकान में घुसकर नगद रुपए चोरी कर लिया। इसी दौरान दुकान संचालक ने उसे रोका तो चोर ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की शिकायत फरियादी दुकानदार ने थाना में की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।