सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला का प्रदर्शन, प्राथमिक खाद्य परीक्षण किया गया
कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी के निर्देश पर कलेक्टर परिसर में संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों को खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट संबंधी जानकारी एवं प्राथमिक परीक्षणों से अवगत कराया ।